Full Version →

किचन और कुकिंग के लिए खास टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

किचन में काम करते वक्त या खाना बनाने में छोटी-छोटी दिक्कतें आती हैं. कई बार थोड़ी कमी से डिश का टेस्ट फीका पड़ जाता है. यहां जानें कुछ ऐसी टिप्स जो अापकी इन मुश्किलों को आसान बना देंगी.

Servings
4
★ 4.3
Rating
403 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    महीने में एक बार मिक्सर में थोड़ा नमक डाल कर इसे चला दें. इससे मिक्सर के ब्लेड तेज हो जाते हैं.
  2. 2
    नूडल्स उबालने के बाद. इसे गर्म पानी से निकालकर ऊपर से ठंडा पानी डालें. ऐसा करने से नूडल्स नहीं चिपकेंगे.
  3. 3
    घर पर केक तैयार कर रहें हैं तो इसमें अच्छा रंग लाने के लिए, एक चम्मच चीनी को ब्राउन होने तक गर्म करें. फिर केक के मिक्सचर में गर्म चीनी मिलाएं.
  4. 4
    खाना बनाते वक्त अक्सर लहसुन छीलने में बहुत मुश्किल होती है. लहसुन को आसानी से छीलने के लिए इसे थोड़ा गर्म करके छीलें.
  5. 5
    आलू के पराठे बनाते वक्त आलू के मिश्रण में थोड़ी कसूरी मेथी मिक्स करें. इससे पराठे का स्वाद बढ़ जाएगा.
  6. 6
    नोट - ये टिप्स पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी हैं. अपनी टिप्स या रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
#cooking tips #kitchen tips #kitchen tips in hindi #cooking tips in hindi #how to boil noodles #aloo ka paratha #how to make cake at home
View Full Version