Full Version →

माइक्रोवेव कुकिंग के बेसिक टिप्स एंड ट्रिक्स

कुकिंग टिप्‍स

माइक्रोवेव के इस्तेमाल करने से काम में जरूर आसान हो जाता है, मगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत कम लोगों को आता है. कई लोग इसमें खाना बनाना तो चाहते हैं पर उन्हें ये पता नहीं होता है किस चीज को कितनी देर तक माइक्रोवेव में रखने पर वह पक जाएगी. आइए हम बताते हैं कि सब्जी, आलू, पॉपकॉर्न जैसी चीजे

Servings
4
★ 4
Rating
4 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    इतने मिनट में उबल जाएगा आलू
  2. 2
    आमतौर पर गैस पर आलू उबालने में 12-15 मिनट का समय लगता है, लेकिन माइक्रोवेव में आलू 9 मिनट में उबल जाएंगे. इसके लिए आलू को माइक्रोवेव सेफ डिश में आधे पानी के साथ रखें. हाई मोड पर 9 मिनट तक माइक्रोवेव करें. 9 मिनट आलू निकालें और छील लें.
  3. 3
    ऐसे बनाएं पॉपकॉर्न
  4. 4
    पॉपकॉर्न भूनने के लिए कूकर या दूसरा बड़ा पैन न हो तो इसे माइक्रोवेव कर सकते हैं.
  5. 5
    माइक्रोवेव सेफ डिश में मक्के के दाने डालें और ढककर हाई मोड पर 5 मिनट तक माइक्रोवेव करें. आप एकदम फूले-फूले कॉर्न पाएंगे.
  6. 6
    माइक्रोवेव में प्यूरी बनाएं
  7. 7
    माइक्रोवेव सेफ डिश में सबसे पहले तेल, अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर हाई मोड पर 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें. इसके इसमें टमाटर, पानी जरूरत के अनुसार सभी मसाले डालकर दोबारा से हाई मोड पर 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें. गर्मागर्म प्यूरी तैयार है.
  8. 8
    रोस्टेड नट्स
  9. 9
    माइक्रोवेव सेफ प्लेट पर नट्स रखे ऊपर से जरूरत के अनुसार मसाले डालकर 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें. निकालकर 5 मिनट तक रखें. इसके बाद सर्व करें.
  10. 10
    कस्टर्ड
  11. 11
    माइक्रोवेव सेफ डिश में एक कप दूध, शक्कर और कस्टर्ड पाउडर डालकर हाई मोड पर 2 मिनट तक माइक्रोवेव करें. निकालें और इसे ठंडा होने पर सर्व करें.
  12. 12
    पिज्जा टॉपिंग
  13. 13
    पिज्जा टॉपिंग बनाने के लिए माइक्रोवेव सेफ डिश में तेल, टमाटर प्यूरी, नमक, काली मिर्च, टमाटर का पेस्ट डालकर हाई मोड पर 6-7 मिनट तक माइक्रोवेव करें. कुछ देर के लिए माइक्रोवेव में रहने दें. फिर इस्तेमाल करें.
  14. 14
    सब्जी कैसे बनाएं
  15. 15
    माइक्रोवेव सेफ डिश में सारी कटी हुई सब्जियां, मसाले और जरूरत अनुसार पानी डालकर हाई मोड पर 16 मिनट तक रखें. आप चाहें तो बीच-बीच में सब्जी को चला भी सकते हैं.
  16. 16
    ब्रेड क्रम्स
  17. 17
    ब्रेड क्रम्स बनाने के लिए माइक्रोवेव सेफ डिश में ब्रेड रखें. 2-3 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव करें क्रश कर इस्तेमाल करें. 
#microwave basic cooking tips and tricks thats make work easier #easy cooking and baking tips in hindi #What kind of food we can cook in microwave? #Easy meals you can make in a microwave to save time and money #10 Tricks You Need to Use for Better-Tasting
View Full Version