Full Version →

लू से बचने के लिए जरूर खाएं ये चीजें...

कुकिंग टिप्‍स

गर्मियों ने दस्तक दे ही दी है. इससे पहले कि गर्म हवाओं के चलने के साथ-साथ लू लगने की टेंशन भी आपको सताने लगे हम बता रहे हैं लू से बचने के कुछ आसान टिप्स...

Servings
4
★ 3
Rating
2 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    घर से निकलने से पहले पानी या शरबत जरूर पीकर निकलें.
  2. 2
    आम पना, शिकंजी, खस-खस का शरबत, दही का घोल बहुत ही फायदेमंद रहता है. (घर लाएं परफेक्ट तरबूज और खरबूजा...)
  3. 3
    पूरे दिनभर जितना हो सके पानी पीते रहें. (अब न भागें दूर कच्चे प्याज से...)
  4. 4
    पानी में नींबू और नमक मिलाकर अगर पीएंगे तो लू लगने का खतरा कम रहेगा. (नींबू को कर सकेंगे लंबे समय तक स्टोर...)
  5. 5
    खाली पेट धूप में बिल्कुल भी न निकलें. (इन तीन तरीकों से जमाएं बढ़ियां दही...)
  6. 6
    टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नहीं लगती. (ऐसे करें सही नारियल की पहचान)
  7. 7
    खाना एकदम सादा और हल्का खाएं. ज्यादा मसालेदार खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है. (कैसे खरीदें सब्जी? जानें इन तरीकों से...)
  8. 8
    धूप से आने के बाद प्याज का सा रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है. (ऐसे बनेगा फ्रूट सलाद टेस्टी)
  9. 9
    खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू से बचाव रहता है.
#hot waether #heat #water #cool drinks #aam pana #shikanji #khas ka sharbat #lemon #vegetables #curd #onion #honey #gur #tomato #coconut #petha #indian kitchen #indian recipe #must eat all these to stay safe from heat stroke pakwangali tips hindi #lassi #m
View Full Version