ये हैं खिले-खिले चावल बनाने के टिप्स
बनने के बाद चावल अक्सर चिपके हुए दिखते हैं. इनका लुक वैसा नहीं आता, जैसा कि विज्ञापनों में खिला-खिला दिखता है. तो चावल हमेशा परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स.
🍳 विधि
-
1
चावल के दाने खिले-खिले बनाने के लिए बर्तन में कुछ बूंदें नींबू का रस और एक चम्मच तेल या घी डाल लें.
-
2
चावल बनाने से पहले 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें.
-
3
अगर समय हो तो कूकर की बजाय खुले बर्तन या कड़ाही में चावल पकाएं. इससे दाने ज्यादा खिले हुए होंगे.
-
4
चावल को उबालने के बाद उन्हें छलनी से छानकर अलग कर लें तो भी इसके दाने खिले-खिले रहेंगे.
-
5
इसके अलावा भी चावल पकाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज पानी की सही मात्रा है. पानी की मात्रा सही रहेगी तो चावल सभी बर्तनों में खिला-खिला बनेगा.
#rice
#to separate each grain of rice
#seperate rice
#indian kitchen
#indian recipes tips
#cooking tips
#rice cooking tips
#must try these tips for cooking rice