सब्जी में पनीर को सॉफ्ट रखने के टिप्स
पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी अगर सब्जी वाले पनीर सॉफ्ट नहीं रहते तो जरूर आजमाएं ये टिप्स.
🍳 विधि
-
1
पनीर को तलकर हल्दी व नमक मिले गरम पानी में डाल देने से यह मुलायम रहता है. (असली पनीर पहचानने का बेस्ट तरीका
-
2
)
-
3
पनीर मसाला बनाते समय थोड़ा-सा पनीर मैश करके मसाले में डालकर भून लें ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी.
-
4
दूध में 1 कप क्रीम डालकर अगर दही से दूध को फाड़ें तो पनीर मुलायम बनता है.
-
5
पनीर को दही और मसाले में मैरिनेड करने से इसका स्वाद बढ़ जाता है और यह सॉफ्ट रहता है.
-
6
पनीर बनाते वक्त सब्जी में 2-3 चम्मच मलाई डाल देंगे तो भी इनकी सॉफ्टनेस बढ़ जाएगी.
-
7
(फटे दूध के पानी को फेकें नहीं, कुकिंग में बड़े काम का है यह पानी )
-
8
सब्जी में पनीर को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए इसे पहले गर्म पानी में डालकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें. फिर टुकड़ों में काटकर सब्जी में डालें.
-
9
अगर टमाटर की ग्रेवी में पनीर डालनी है तो सब्जी बनने के बाद ही डालें.
#paneer
#paneer vegetables
#indian kitchen
#indian recipes
#cooking tips
#paneer cooking tips
#how to make paneer tasty and softy recipes in hindi
#easy kitchen