Full Version →

स्वाद बढ़ाएगा नींबू

कुकिंग टिप्‍स

नींबू के रस का इस्तेमाल शरबत बनाने में तो होता ही है पर यह खाने का स्वाद भी बेहतरीन कर सकता है. जानें कैसे -

Servings
4
★ 4.3
Rating
49 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नही पड़ेगा. अगर सेब काटकर ऑफिस या कहीं ओर ले जा रहे हों तो इस पर नींबू का रस डाल दें.
  2. 2
    चावल उबाल रहे हैं तो इनके अाधा पक जाने के बाद कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं. चाहें तो एक छोटा चम्मच खाने वाला तेल भी डाल सकते हैं. इससे चावल खि‍ले-ख‍िले बनेंगे.
  3. 3
    भिंडी काटते वक्त अक्सर हाथ और चाकू से चिपक जाती है. इससे स्पीड में काम नहीं होता. इससे बचने के लिए चाकू के दोनों तरफ कटा हुआ नींबू का रस लगा देंगे तो भ‍िंडी न सिर्फ आसानी से कटेगी ब‍ल्क‍ि करारी भी बनेगी.
  4. 4
    सलाद में नींबू रस डालने से यह ताजा रहता है और इसका स्वाद भी बढ़ता है.
#lemon juice #nibmu ka ras #apple #salad #rice #ladyfinger #indian kitchen tips #indian recipes #cooking tips #must try these tips in kitchen in hindi
View Full Version