Full Version →

बिना भिगोए भी तुरंत बन जाएंगे छोले

कुकिंग टिप्‍स वेज

अगर अचानक से आपने छोले बनाने की सोची है पर आपके पास भिगोए हुए छोले नहीं हैं तो उदास न हो. अपनाएं ये टिप्स ...

Servings
4
★ 3.8
Rating
197 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    छोले तुरंत बनाने के लिए इसे आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो कर रख दें. (ऐसे बनेंगे टेस्टी छोले)
  2. 2
    अब तेज आंच में एक सीटी आने तक इन्हें प्रेशर कूकर में डालकर कर सादा पानी, नमक और थोड़े मीठे सोडे के साथ पकाएं. (घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर)
  3. 3
    आंच धीमी कर 15 मिनट तक और पकाएं. फिर आंच बंद कर दें और कूकर के ठंडे हो जाने पर ढक्कन खोलकर छोले का पूरा पानी निकाल दें. (ऐसे बनते हैं बेसन के बढ़िया गट्टे)
  4. 4
    इससे छोले आधे बॅायल हो जाएंगे. अब इनपर बिलकुल ठंडा पानी डालें और इन्हें दोबारा कूकर में डालकर तेज आंच में नमक और सोडे के साथ उबालें.
  5. 5
    एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें और 15 मिनट तक फिर से पकने रख दें. (ऐसे बनेगा टेस्टी बैंगन भरता)
  6. 6
    जब कूकर ठंडा हो जाए तब इसका ढक्कन खोल दें.
  7. 7
    छोले इस्तेमाल के लिए तैयार हैं.
#chole #chickpeas #indian kitchen #indian recipe #soft chole without soaking it overnight #indian tasty food #chole masaala #lunch #dinner #sookhe chole #himachali chanamadra #chole paneer panir #punjabi chole chana
View Full Version