Full Version →

ये चीजें दिलाएंगी एसिडिटी से राहत

कुकिंग टिप्‍स

लंबे समय तक भूखे रहने से, सही समय पर खाना नहीं खाने से या ज्यादा तला-भुना खाना खाने से आप एसिडिटी का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में आपको पेट दर्द, पेट में जलन या उल्टी की दिक्कत हो सकती है.

Servings
4
★ 2.9
Rating
9 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    लंबे समय तक भूखे रहने से, सही समय पर खाना नहीं खाने से या ज्यादा तला-भुना खाना खाने से आप एसिडिटी का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में आपको पेट दर्द, पेट में जलन या उल्टी की दिक्कत हो सकती है.
  2. 2
    आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आपकी पाचन क्रिया तो सुधरेगी ही साथ ही कभी नहीं होगी एसिडिटी की दिक्कत.
  3. 3
    अदरक के एक छोटे टुकड़े को देसी घी में पकाकर काले नमक के साथ खाएं. ऐसा करने से एसिडिटी से बहुत जल्द राहत मिलती है.
  4. 4
    आप चाहें तो अदरक की चाय भी पी सकते हैं. यह भी एसिडिटी से राहत दिलाता है.
  5. 5
    एक आलू को छील लें और गर्म पानी में डालकर पीस लें. फिर इसके पानी छानकर पीएं. एसिडिटी में बहुत आराम मिलेगा.
  6. 6
    एक छोटा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर एकसाथ मिलाकर पिएं और इसके आधे घंटे बाद पानी पी लेने से एसिडिटी से निजात मिलता है.
  7. 7
    ठंडे पानी में एक चम्मच जीरा घोलकर पीने से पाचन क्रिया सुधरती है और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है.
  8. 8
    एसिडिटी में पुदीने का पानी या पुदीने की चाय भी बहुत फायदा पहुंचाती है.
  9. 9
    नारियल पानी पीने से भी एसिडिटी की प्रॉब्लम दूर होती है.
#acidity #stomach pain #ginger #mint leaves #indian kitchen #indian recipe #these foods will reduce the acidity ginger tea coconut water in hindi #coconut water #mint tea #honey and black pepper #cumin seeds #indigestion #gives relief to acidity #potatoes
View Full Version