आलू का टेस्ट बढ़ाने के टिप्स
आलू से बनी चीजें रोजाना खाते हैं. अगर इनका स्वाद और बढ़ जाए तो क्या बात होगी. ये टिप्स बताएंगे कैसे बढ़ेगा आलू का टेस्ट...
🍳 विधि
-
1
आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कसूरी मेथी या अमचूर मिला दें, पराठों का स्वाद बढ़ जाएगा.
-
2
आलू उबालते समय थोड़ा नमक डाल दें. आलू फटेंगे नहीं और आसानी से छिल जाएंगे.
-
3
आलू की कचौड़ी बनाते समय मसाले में थोड़ा बेसन भूनकर डाल दें. इससे कचौड़ी का स्वाद बढ़ जाएगा.
-
4
अगर आलू को छीलकर काटें और पानी में एक चम्मच सिरका डालकर उबालें तो ये जल्दी उबलेंगे और टूटेंगे नहीं.
-
5
सब्जी बनाने से पहले आलू को छीलकर 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखेंगे तो सब्जी जल्दी पक जाएगी.
-
6
आलू अगर पुराना हो गया हो तो नमक के पानी में डालकर उबालने से इसका बासीपन गायब हो जाएगा.
-
7
आलू की सब्जी को जल्दी पकाना चाहते हैं तो इन्हें लम्बाई में काटें. सब्जी जल्दी पकेगी और स्वाद भी बढ़ेगा.
-
8
पुराने आलू को स्वादिष्ट बनाने के लिए इन्हें उबालते वक्त थोड़ा-सा नींबू का रस और थोड़ी-सी चीनी डाल दें. इससे आलू सफेद और चटपटे बनेंगे.
#aaloo
#potato
#how to make aaloo more tastier
#indian kitchen
#indian recipes
#indian cooking tips
#these tips make aaloo potato more tastier