Full Version →

ये हैं खस्ता नमकपारे बनाने के टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

चाय-कॉफी के साथ नमकपारे खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है. इसका करारापन सभी को भाता है. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Servings
4
★ 4
Rating
7 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    नमकपारे बनाने के लिए मैदे में मोयन जरूर डालें, लेकिन तेल की मात्रा जरूरत से ज्यादा न रखें.
  2. 2
    मैदे में कलौंजी और अजवाइन मिलाने से इसका स्वाद और भी अच्छा होता है.
  3. 3
    नमक की मात्रा पर ध्यान रखें. ज्यादा नमक से इसका स्वाद बिगड़ जाता है.  
  4. 4
    मैदा गूंदने के लिए गुनगुना पानी लें.
  5. 5
    मैदे में सूजी मिलाने से करारापन आता है.
  6. 6
    नमक पारे को धीमी आंच में ही तलें. नहीं तो यह ऊपर से सुनहरे हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे.
  7. 7
    आप चाहें तो बेकिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  8. 8
    कसूरी मेथी से स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है.
  9. 9
    हरे धनिये और लहसुन की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी स्वादिष्ट लगता है.
#tips and secret to make crispy namakpare at home in hindi #namakpare #indian kitchen #indian recipe #crispy namakpare #oil and ghee #kasuri methi #methi namakpare #maida #sooji #semolina #carrom seeds #chutney
View Full Version