ऐसे बनाएं रायता मसाला पाउडर
खाने में रायता बहुत पसंद है तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घर में फटाफट तैयार करें रायता मसाला. पेश हैं यह मसाला बनाने की आसान टिप्स -
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक बड़ा चम्मच जीरा, एक बड़ी चम्मच सौंफ, आधी छोटी चम्मच हींग
- 10 से 15 काली मिर्च, एक छोटा चम्मच काला नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले गैस पर तवा गर्म करें.
-
2
अब गर्म तवे पर जीरा, सौंफ और हींग डालकर मध्यम आंच पर भून लें.
-
3
जब जीरा और सौंफ ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद कर दें.
-
4
फिर जीरा, सौंफ और हींग को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें इसी के साथ काली मिर्च भी डालें.
-
5
इसके बाद जार को मिक्सर पर रखकर ढक्कन लगाएं. फिर इसे पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.
-
6
अब पाउडर में काला नमक डालकर मिक्स करें.
-
7
तैयार है रायता मसाला इसे एक जार में स्टोर करें. अब जब भी रायता बनाएं तो उसमें इस मसाले का इस्तेमाल करें.
#raita masala powder
#homemade raita masala powder
#raita masala
#cooking tips
#tips for making raita masala in hindi