मीठे में फालूदा कुल्फी बहुत पसंद की जाती है और इसकी खासियत है इसमें पड़ने वाले सेव. फालूदा सेव को घर में आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानें इसका तरीका...
Servings
4
★ 4.3
Rating
105 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
एक कप कॉर्नफ्लॉर
2 बड़े चम्मच चीनी
2 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले सेव बनाने वाली मशीन में घी या तेल लगाकर इसे चिकना करें. मशीन में बारीक छेद वाली प्लेट लगाएं.
2
बर्तन में एक लीटर पानी लें इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पानी को फ्रीज में ठंडा होने रख दें.
3
अब दूसरे बर्तन में एक कप पानी, कॉर्नफ्लॉर और चीनी डालकर इन्हें अच्छी तरह फेंटते हुए मिक्स करें.
4
अलग बर्तन में एक कप पानी डालकर गैस पर गर्म होने रखें.
5
जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके इसमें कॉर्नफ्लॉर का मिश्रण डालकर लगातार चलाएं.
6
मिक्सचर को गाढ़ा होने तक चलाते रहें जब यह ट्रांसपेरेंट और चिकना दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.
7
अब सेव बनाने वाली मशीन में गर्म कॉर्नफ्लॉर मिश्रण डालें.
8
इसके बाद दस्ताने पहनकर मोटी तोलिया से मशीन को पकड़ें, क्योंकि मशीन गर्म होगी.
9
फिर फ्रिज में से ठंडे पानी का बर्तन निकाल लें और मशीन को घुमाते या दबाते हुए इससे निकलने वाले सेव को सीधे ठंडे पानी में डालें.
10
इसी तरह पूरे मिक्सचर से सेव तैयार कर लें. फालूदा सेव को इस्तेमाल करने तक इन्हें पानी में ही डला रहने और फ्रिज में रखें.
11
तैयार हैं फालूदा सेव इन्हें इस्तेमाल करने से पहले छलनी में छानकर पानी निकाल लें. अब इसे कुल्फी और फालूदा में डालकर सर्व करें.
#falooda sev#falooda#falooda sev recipe#how to make falooda sev#falooda sev recipe in hindi#cooking tips in hindi#recipes in hindi#indian recipes