कच्ची सब्जियों से तैयार होने वाले वेजिटेबल स्टॉक का इस्तेमाल सूप, सॉस और भी कई रेसिपीज या सब्जियों में किया जाता है. यहां जानें इसे बनाने की कुछ आसान टिप्स -
Servings
4
★ 4
Rating
30 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
2 प्याज कटे हुआ, एक कप अजवायन के पत्ते कटे हुए, एक गाजर छिली और कटी हुई, लहसुन की 6 कलियां छिली और कटी हुईं
8 काली मिर्च कुटी हुई
4 लौंग कुटी हुई
2 तेज पत्ते
🍳 विधि
1
बर्तन में 6 कप पानी डालें.
2
इसमें गाजर, प्याज, लहसुन, अजवायन के पत्ते, लौंग, कालीमिर्च और तेज पत्ते डालें.
3
अब बर्तन को गैस पर मध्यम आंच पर रखें और सब्जियों को पकाएं.
4
पानी में एक उबाल आने को बाद आंच धीमी और इसे 15 मिनट तक पकाएं.
5
अब गैस बंद कर दें.
6
फिर दूसरे बर्तन के ऊपर छलनी लगाएं और सब्जियों को इसमें डालकर पानी छान लें.
7
सब्जियों का छना पानी ही स्टॉक है. इसे फ्रिज में रखें और जब चाहें इस्तेमाल करें.
#cooking tips in hindi#vegetable stock#homemade vegetable stock#how to make vegetable stock#vegetable stock recipe