बदलते मौसम में रहें सर्दी-जुकाम से दूर, अपनाएं ये टिप्स
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है. ऐसे में लोगों को काफी
परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सिरदर्द, बदन दर्द, खांसी, ठंड लगना आम
लक्षण हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं कि ठंड आने से पहले ही कैसे रखें
अपनी सेहत का ख्याल.
🍳 विधि
-
1
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सिरदर्द, बदन दर्द, खांसी, ठंड लगना आम लक्षण हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं कि ठंड आने से पहले ही कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल.
-
2
एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से फायदा होता है.
-
3
अदरक की चाय पीना भी सर्दी-जुकाम को दूर करने में मददगार है.
-
4
नहाते समय सरसों के तेल के इस्तेमाल से जुकाम दूर होता है.
-
5
मुलेठी चूसने से ही गला साफ रहता है. इसे शहद के साथ चाटना और भी फायदेमंद होता है.
-
6
रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध शरीर में गर्माहट पैदा करता है.
-
7
खजूर वाला दूध भी सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है.
-
8
लहसुन की तासीर भी गर्म होती है. इसे भूनकर खाना लाभकारी माना जाता है.
#weather change
#cold and cough
#onset of winter
#tips to keep yourself safe from cold and cough during change of weather in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#herbal tea
#tulsi tea
#ginger tea
#haldi milk
#hot water
#headache
#body ache
#body pain