ये हैं लजीज बैंगन भर्ता बनाने के दमदार टिप्स
बैंगन आलू की सब्जी, बैंगन फ्राई और खासकर ठंड में इसका भर्ता बनाना तो सभी पसंद करते हैं. इसे बनाना मिनटों का काम है.
🍳 विधि
-
1
बैंगन को धोकर बीच में चीरा लगाकर अंदर चेक कर लें कि कहीं कोई कीड़ा तो नहीं.
-
2
बैंगन भूनने से पहले इस पर तेल जरूर लगा लें इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा.
-
3
बैंगन भूनने में इसके जल जाने का डर बिल्कुल न करें.
-
4
बैंगन जितना ज्यादा भूना जाएगा इसका स्वाद उतना ही बढ़िया आएगा.
-
5
बैंगन भर्ते में जब तक वो 'स्मोकी' (Smoky) वाली खुशबू नहीं आती तब तक उसका मजा नहीं आता है.
-
6
मटर डालकर बनाया गया भर्ता भी बहुत स्वादिष्ट लगता है.
-
7
प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर. इन सभी चीजों का इस्तेमाल जरूर करें.
-
8
सबसे आखिर में हरा धनिया डालकर इसके स्वाद में चारचांद लगाना न भूलें.
#tips to make baigan bharta delicious brinjal bharta tips in hindi
#baigan
#brinjal
#indian kitchen
#indian recipe