Full Version →

घर पर ऐसे बनाएं चटकारेदार चाट मसाला

कुकिंग टिप्‍स वेज

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, इसे चटपटा बनाने के लिए ज्यादातर चाट मसाले का उपयोग किया जाता है. यदि आप इस मसाले को घर पर बनाकर पकवानों, सलाद व रायते में डालेंगे तो यह स्वाद के साथ-साथ खाने की खुशबू को भी दोगुना कर देगा.

Servings
4
★ 4.4
Rating
464 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    कड़ाही के गरम होते ही साबुत धनिया डालकर 3 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  3. 3
    अब जीरा डालकर भूनें.
  4. 4
    इसके बाद भुने धनिया के बीज, जीरा , साबुत कश्मीरी लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, साबुत काली मिर्च, काला नमक और नमक को एक साथ अच्छी तरह से पीस कर पाउडर बना लें.
  5. 5
    बस तैयार है चाट मसाला. इसे एक एयर टाइट जार में रखें और आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें.
#chaat masala #cooking tips #Indian spices #tips to make chat masala at home dahi bhalla papdi chaat in hindi #indian kitchen #indian recipe #chat masala recipe in hindi #salad #chaat papdi
View Full Version