Full Version →

चाशनी बनाने का सही तरीका

कुकिंग टिप्‍स वेज

कई तरह की मिठाइयों में चाशनी का उपयोग किया जाता है. आइए जानें, घर पर मिठाई बनाते समय कैसे बनाएं चाशनी को एकदम परफेक्‍ट ताकि बिगड़ने न पाए स्‍वीट डिश का जायका. 

Servings
4
★ 4.2
Rating
270 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में चीनी और पानी डाल कर गरम करें.
  2. 2
    उबाल आने पर दूध डालें. ऐसा करने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है.
  3. 3
    चाशनी में बन रहे झाग को छलनी से हटाते जाएं.
  4. 4
    अब इसे मीडियम आचं पर 8-10 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    उंगली से चेक करके देखें, अगर दोनों उंगलियों के बीच में एक तार बन जाए तो आपकी एक तार की चाशनी तैयार है.
  6. 6
    यह एक तार की चाशनी बनाने के लिए है. अगर आप दो तार की चाशनी बनाना चाह रही हैं तो इसी चाशनी को 2-3 मिनट तक पकाएं और तीन तार की चाशनी के लिए दो तार की चाशनी को 2-3 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    चाशनी को छान कर बाउल में डाल लें.
  8. 8
    आप चाहे तो इलायची और केसर इसमें डालें और अपनी पसंद की मिठाई में इसका उपयोग करें.
  9. 9
    ध्‍यान दें: केन्डी थर्मामीटर से तापमान लेकर भी चाशनी बनाई जाती है.
#SugarSyrup #Making #Tips #Homemade
View Full Version