Full Version →

ये हैं नींबू का स्वादिष्ट अचार बनाने के दमदार टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

नींबू का अचार खाना हर किसी को पसंद होता है. इसे खाने से अपच की समस्या भी नहीं होती है. पर बाकी के अचार से इसे बनाने का तरीका जरा अलग है. अगर इसे सही तरीके से नहीं बनाया जाता है तो इसका असली स्वाद नहीं आता है.

Servings
4
★ 3.2
Rating
12 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    नींबू का अचार बनाने के लिए नींबू को दो तरह से काटा जाता है. पहला अलग-अलग चार टुकड़ों में और दूसरा चार टुकड़े ऐसे करें कि वे आपस में जुड़े रहें.
  2. 2
    अचार बनाने के लिए नींबू को उबालने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
  3. 3
    नींबू कम हो और अचार को ज्यादा दिनों तक चलाना हो या इसका मजा ज्यादा दिनों तक लेना हो तो इसके अलग-अलग चार हिस्से कर दें.
  4. 4
    नींबू ज्यादा हो तो इसके जुड़े हुए चार हिस्से ही करें.
  5. 5
    जुड़े हुए नींबू के बीच में मसाला पूरी तरह से भरें. जितना ज्यादा मसाला होगा, अचार उतना ही स्वादिष्ट होगा.
  6. 6
    मसाला भरने के बाद नींबू को किसी कांच या चीनी मिट्टी की बर्नी में ही रखें.
  7. 7
    ध्यान रखें इसके मसाले या नींबू के रस में जरा सा भी पानी न लगे. इससे अचार खराब हो जाएगा.
  8. 8
    बर्नी में रखने के बाद अचार को लगभग 15 दिन तक ढक्कन बंदकर ही उलट पुलट करते रहें.
  9. 9
    अचार निकालने में न भीगे हाथों का और न ही भीगे चम्मच का इस्तेमाल करें.
#tips to make perfect lemon pickle nimbu ka achar in hindi #lemon #nimbu #lemon pickle #nimbu ka achar #lemon juice #indian kitchen #indian recipe #achari masala #do not take it out by hands
View Full Version