ड्राई-फ्रूट्स के इस्तेमाल से पहले जानें ये बातें...
ड्राई-फ्रूट्स का इस्तेमाल हर घर में ही किया जाता है, चाहे इनके यूहीं खाने की बात हो या फिर खीर में डालकर. जानें इनके यूज से जुड़ी कुछ खास बातें...
🍳 विधि
-
1
आपको जब भी ड्राई-फ्रूट्स का इस्तेमाल करना हो, इन्हें एक घंटे पहले से ही फ्रिज में रख दें.
-
2
ठंडक से ड्राई-फ्रूट्स सॉफ्ट हो जाते हैं और इन्हें काटने में आसानी रहती है. (ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी)
-
3
अगर आप बादाम के छिलके निकाल देना चाहते हैं तो इन्हें कुछ देर के लिए पानी में जरूर भिगो कर रख दें. (काजू कलश)
-
4
पानी अगर गर्म होगा तो बादाम जल्दी फूल जाएंगे और छिलके निकालने में भी आसानी रहेगी. (बादाम कुल्फी)
-
5
काजूओं को तोड़ने के लिए आप इसके ऊपरी हिस्से को जैसे ही दबाएंगे, काजू के दो टुकड़े अपने आप हो जाएंगे. (काजू पनीर)
#cashew
#almonds
#dry fruits
#keep in refrigerator
#hot water
#indian kitchen
#indian recipe
#indian cooking tips
#use of dry fruits pakwangali tips hindi