मिठाइयां बनाने के खास टिप्स
अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं और घर पर ही तरह - तरह की मिठाइयां बनाना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं ये टिप्स...
🍳 विधि
-
1
गुलाब जामुन बनाते वक्त मावे में थोड़ा सा पनीर मिला दें. इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक लगेंगे.
-
2
खस्ता बेसन की बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी सी सूजी भी भूनकर मिला दें.
-
3
कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी जरूरत के अनुसार डालें पर ठंडा होने पर थोड़ा सा शहद भी मिलाएं. कस्टर्ड के स्वाद में चारचांद लग जाएंगे.
-
4
सेवईयां बनाते वक्त इसमें जरा-सा कस्टर्ड पाउडर मिला दें. सेवईयां गाढ़ी व स्वादिष्ट बनेंगी.
-
5
मूंग दाल का हलवा बनाने पर पिसी दाल को भूनते वक्त यह कड़ाही में चिपकती है।
-
6
अगर आप थोड़ा सा बेसन मिला देंगे तो दाल नहीं चिपकेगी और बड़े आसानी से भुन भी जाएगी.
#sweets
#gulab jamun
#paneer panir
#besan ki burfi
#custard
#custard powder
#honey
#sugar
#rava
#sevai
#moong dal halwa
#indian kitchen
#indian recipe
#deserts
#sweet dish
#delicious
#varieties of homemade indian sweets
#homemade sweets
#everyone loves to