Full Version →

ऐसे करेंगे फ्राई तो खाना बनेगा ज्यादा स्वादिष्ट

कुकिंग टिप्‍स

अक्सर किचन में खाना बनाते समय कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. माइक्रोवेव के इस्तेमाल से लेकर फ्राई करने तक हर चीज का ध्यान रखना जरूरी होता है. फ्राई करने में हुई छोटी सी चूक भी खाने के स्वाद को बेकार बना सकता है . ऐसे में खाना तो खराब होगा ही साथ ही आपको दिक्कत भी होगी

Servings
4
★ 3.2
Rating
5 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    किसी भी चीज को फ्राई करने से पहले तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लें.
  2. 2
    तलने से पहले उस चीज का एक छोटा सा टुकड़ा तेल में डालकर चेक कर सकते हैं कि तेल कितना गरम हुआ है.
  3. 3
    अगर मसाले में नारियल का इस्तेमाल करना है तो नारियल को ज्यादा देर तक न भूनें.
  4. 4
    जब तेल गर्म होने पर धुआं देने लगे, तब गैस को धीमा कर सब्जियां तेल में छोड़ें.
  5. 5
    मीट फ्राई करने से पहले फ्राइंग पैन में थोड़ा सा नमक छिड़क लें. इससे मीट पैन में नहीं चिपकेगा.
  6. 6
    सरसों तेल की महक कम करने के लिए इसे गरम करते समय इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें.
  7. 7
    पूरी तरह से तेल के गर्म होने के बाद ही किसी भी चीज को फ्राई करें. इससे खाना भी अच्छी तरह से फ्राई होगा.
  8. 8
    तेल या घी के गर्म होने पर आंच धीमी कर दें ताकि तेल आंच न पकड़ लें.
  9. 9
    इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी कोई गीली चीज एकदम से गरम तेल में न छोड़ें.
  10. 10
    खाना बनाने के बाद तेल के बर्तन को ठंडा होने दें उसके बाद ही उसे छुएं.
  11. 11
    तेल में तलते समय लंबी कड़छी का इस्तेमाल करें.
  12. 12
    एक साथ सभी चीजें न डालकर स्टेप बाय स्टेप ही डालें. इससे सब्जी, मसाले सब अच्छे से भुन पाएंगे.
#How do you do safe frying? #How do you keep oil from splashing when frying? #12 tips fry safely #how to make safe frying #frying pen #tips to fry in hindi #we tried to fry kitchen #cooking tips how to frying safely #how to cook #how to cook fried chicke
View Full Version