Full Version →

वो टिप्स जिससे सूप का टेस्ट बढ़ाया जा सकता है

कुकिंग टिप्‍स

सर्दियों में लोग चाय, कॉफी के अलावा सूप पीना पसंद करते हैं. यह एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. कुछ लोग बाहर जाकर सूप पीते हैं तो कुछ घर पर ही इसे बनाकर पीना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर सूप बनाकर पीना चाहते हैं तो ये टिप्स अपनाकर इसे और भी स्वादिष्ट और बेहतरीन बना सकते हैं.

Servings
4
★ 1
Rating
1 rating

🍳 विधि

  1. 1
    सूप बनाते समय 1 बड़ा चम्मच क्रीम मिला सकते हैं. इससे सूप का स्वाद भी बढ़ जाएगा और सूप गाढ़ा भी बनेगा.
  2. 2
    सूप में सादा दूध या कोकोनट मिल्क भी डाल सकते हैं. इससे सूप टेस्टी बनेगा.
  3. 3
    अगर सूप पतला है तो इसमें गाढ़ा दही या योगर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. 4
    इसके अलावा, सूप में मैदा भी मिला सकते हैं.
  5. 5
    एक चम्मच कॉर्न फ्लोर को 2 टेबलस्पून पानी में डालकर घोल बना लें. इसे सूप बनाते समय थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए सूप को पकाएं. इससे सूप गाढ़ा और स्वादिष्ट बनेगा.
  6. 6
    सूप में काली मिर्च, काला नमक, हींग भी डाल सकते हैं.
  7. 7
    इसके अलावा, चावल का मांड भी सूप बनाते समय डाल सकते हैं. इससे सूप बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनता है साथ ही इसमें टोस्ट के टुकड़े डालकर भी मिक्स कर सकते हैं.
  8. 8
    सूप को गाढ़ा बनाने के लिए 1 या 2 उबले आलू को मेश करके भी मिला सकते हैं.
  9. 9
    पत्ता गोभी को ग्राइंडर जार में पीसकर इसमें मिला सकते हैं.
  10. 10
    खसखस का पेस्ट बनाकर सूप में डाल सकते हैं. इससे सूप हेल्दी और टेस्टी बनेगा.
  11. 11
    काजू का पेस्ट बनाकर सूप में डाल सकते हैं.- क्रीम वाला सूप बनाते वक्त इसमें क्रीम डालने के बाद ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए.
#How do you make soup more flavorful? #How do you make soup more creamy? #What to add to vegetable soup to make it taste better? #How can I thicken soup healthy? #How do you make bean soup thicker? #Will soup thicken as it simmers? #how to make the soup th
View Full Version