गैस पर कड़ाही रख देसी घी डालें. घी पिघलने पर उसमें धनिया पाउडर डालें.
2
मंदी आंच पर भूनें, लगातार चलाती रहें. हल्का सुनहरा हो जाए तो मगज डालें और एक-दो मिनट तक भूनें, जब तक मगज का रंग भी भूरा न हो जाए.
3
अब इसमें कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालें. इसे एक मिनट तक और भूनें. आंच से उतार कर भूरी शुगर मिलाएं. दोबारा आंच पर रखें और चलाती रहें. भुनने पर ठंडा होने दें.
4
चूरमा परोसे जाने को तैयार है.
5
नोट: आप इस चूरमे को छोटी पिन्नी की तरह भी आकार दे सकती हैं. इसे काजू के टुकड़ों से सजाएं.