अष्टमी : महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी विशेष कृपा
आज अष्टमी के दिन देवी दुर्गा के आंठवे स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती
है, उनका वंदन किया जाता है. इस दिन देवी को नारियल का भोग लगाया जाता है.
नारियल का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
🍳 विधि
-
1
आज अष्टमी के दिन देवी दुर्गा के आंठवे स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है, उनका वंदन किया जाता है. इस दिन देवी को नारियल का भोग लगाया जाता है. नारियल का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
-
2
महागौरी की पूजा करने के बाद पूरी, हलवा और काला चना एकसाथ 9 कन्याओं को खिलाया जाता है. इसे कन्या पूजन कहते हैं. पहले कन्याओं की पूजा कर फिर उन्हें खिलाना शुभ माना जाता है. इन्हें नौ देवी का रूप मानकर इनका स्वागत किया जाता है. इनकी पूजा से संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
-
3
जानिए व्रत के दिन किस तरह से बनाएं नारियल की बर्फी:
-
4
सामग्री:
-
5
चीनी 200 ग्राम
-
6
खोया या मावा 200 ग्राम
-
7
नारियल 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
-
8
नारियल की बर्फी बनाने की विधि:
-
9
मीडियम आंच में एक पैन में आधा गिलास पानी और चीनी डालकर दो तार की चाशनी बना लें.
-
10
अब इसमें खोया या मावा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
-
11
इसके बाद तैयार मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर कडछी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें.
-
12
एक थाली में हल्का-सा घी लगाकर मिश्रण को फैलाएं.
-
13
जब यह हल्की सी जम जाए तब तैयार बर्फी को अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
-
14
नारियल की स्वादिष्ट बर्फी प्रसाद के लिए तैयार है.
#navratri 2019
#eight day eight devi mahagauri worship maa mahagauri ko lagayein nariyal ka bhog navratri 2019 pujan vidhi and prasad in hindi
#maa skandmata ko kaunsa prasad chadhta hai
#maa skandmata ko kis chij ka bhog lagayen
#navrarti 2019
#navratri v