फ्राइड आलू-मखाना
व्रत में भी खाने के कई ऑप्शन होते हैं. इनमें से एक है फ्राइड आलू-मखाने की यह क्रिस्पी और टेस्टी रेसिपी. इसे बनाना बेहद आसान है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 आलू उबले हुए
- 2 कप मखाने, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अनारदाना पाउडर, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार सेंधा नमक, घी
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले आलू को छीलकर, काट लें.
-
2
अब गैस पर पैन गर्म करें. इसमें मखाने डालकर मध्यम आंच पर भून लें.
-
3
जब मखाने सुनहरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें और इन्हें प्लेट में निकाल लें.
-
4
इसके बाद पैन में घी डालकर गर्म करें.
-
5
फिर घी में जीरा डालकर तड़का लगाएं. अब पैन में हरी मिर्च, आलू और अनारदाना पाउडर डालकर चलाएं.
-
6
इसके बाद आलू में भुना जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें.
-
7
आलू को मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
-
8
फिर मखाने डालकर आलू चलाएं और गैस बंद कर दें.
-
9
तैयार हैं फ्राइड आलू मखाना. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही के साथ सर्व करें.
#fried aloo makhana
#fried aloo makhana recipe
#fried aloo makhana recipe in hindi
#fasting recipe
#how to make fried aloo makhana