Full Version →

व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि

व्रत-त्‍योहार वेज

आलू बड़े या वड़े का स्वाद काफी मजेदार लगता है. वैसे ये तो नमक, मिर्च और मसाले वाले होते हैं, लेकिन अगर व्रत के दौरान भी खाने के लिए बनाना हो तो कुट्टू के आटे के वड़े बनाए जा सकते हैं.

Servings
4
★ 3.7
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    फलाहारी आलू बड़े बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    इसमें मिर्च, सौंफ, जीरा, करी पत्ते डालकर 1-2 मिनट तक घी में भून लें.
  3. 3
    इसके बाद इसमें आलू को मैश करके डाल दें.
  4. 4
    अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें काली मिर्च, नींबू का रस और थोड़ी-सी शक्कर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. 5
    आलू बड़े का भरावन तैयार है. इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें.
  6. 6
    भरावन को दूसरे बर्तन में निकाल लें. कड़ाही को साफ कर लें.
  7. 7
    साफ कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर रख दें. जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक घोल तैयार कर लें.
  8. 8
    इसके लिए बर्तन में कुट्टू का आटा और थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें.
  9. 9
    फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और बढ़िया घोल तैयार कर लें. घोल न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए.
  10. 10
    अब आलू वाले मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  11. 11
    एक लोई लेकर इसे घोल में डुबोएं फिर तेल में छोड़ते जाएं. एक बार में 2-3 आलू बड़े ही तेल में डालें. ज्यादा डालेंगे तो ये एक-दूसरे से चिपक जाएंगे.
  12. 12
    आलू बड़ों को बढ़िया तरीके से तलकर निकाल लीजिए.
  13. 13
    इसी तरीके से बाकी लोइयों के आलू बड़े तल लें.
  14. 14
    तैयार व्रत वाले फलाहारी आलू बड़ों को फलाहारी चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.
#how to make falari falahari vrat special aloo vada recipe in hindi #how to make vrat special aloo vada recipe in hindi #kuttu ke atte ke vade bade recipe in hindi #व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि #व्रत वाले आलू बड़े #कुट्टू के आटे के वड़े #Buckwheat Flou
View Full Version