व्रत में दही या रायता खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में आलू का रायता, खीरे का रायता तो आपने कई बार बनाया होगा, लेकिन आज बनाइए लौकी का रायता जिसे आप आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम दही
1 लौकी
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे-छोटे पीस कर धो ले.
2
मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी डालकर लौकी उबलने के लिए रख दें.
3
4 सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
4
इस बीच दही को अच्छी तरह से फैंट लें.
5
कूकर का ढक्कन खोलकर लौकी का पानी छानकर अलग कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
6
लौकी के ठंडे होने पर इसे मैश करके दही में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
7
अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
8
तैयार है लौकी का रायता. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#lauki ka raita#vrat ka lauki ka raita#falhari vrat ka raita#lauki ka raita in hindi#lauki#vrat lauki#vrat#falhari raita#raita