Full Version →

होली के खास मौके पर घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स

व्रत-त्‍योहार

होली के खास मौके पर घर पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जैसे तरह-तरह की गुझिया, बेसन के सेव, पापड़, आदि. ऐसी ही एक होली स्पेशल डिश है आलू के चिप्स.

Servings
4
★ 3.9
Rating
7 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    होली के खास मौके पर घर पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जैसे तरह-तरह की गुझिया, बेसन के सेव, पापड़, आदि. ऐसी ही एक होली स्पेशल डिश है आलू के चिप्स.
  2. 2
    सभी आलूओं को गोलाकार में पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    एक उबाल आते ही आलू के सभी स्लाइस को पानी में डालकर उबालें.
  5. 5
    जैसे ही स्लाइस हल्के सॉफ्ट हो जाएं तो आंच बंद कर दें.
  6. 6
    ज्यादा सॉफ्ट होने पर निकालते समय स्लाइस टूट सकते हैं.
  7. 7
    पूरा पानी अच्छे से छान लें.
  8. 8
    अब कड़ी धूप में एक सूती कपड़े पर थोड़ी-थोड़ी दूर में स्लाइस फैला दें.
  9. 9
    शाम को घर के अंदर ले आएं और अगले दिन वापस धूप में रख दें.  
  10. 10
    4 दिन में सभी आलू पूरी तरह से कड़क सूख जाएंगे.
  11. 11
    तेज धूप के निकलने पर ही चिप्स बनाएं.
  12. 12
    तैयार हैं आलू के चिप्स. जब मन चाहे तलकर ऊपर से नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर खाएं.
#holi special how to make aloo chips at home #how to make homemade aloo chips holi special snacks in hindi #aalu chips #aloo chips #holi special snacks #indian kitchen #indian recipe #holi special food items
View Full Version