व्रत में वही पुरानी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो मेन्यू को कुछ नया बनाते हैं. इसी लिस्ट में पेश है एक नई खास रेसिपी, कुट्टू के आटे का डोसा.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
178 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
भरावन के लिए सामग्री, उबले हुए 3 आलू
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून अदरक कद्दूकस की हुई
स्वादानुसार सेंधा नमक, घी, डोसे के लिए सामग्री
5 टेबलस्पून कुट्टू का आटा
1 से 2 अरबी उबली हुई
1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून अजवायन
स्वादानुसार सेंधा नमक, घी
🍳 विधि
1
आलू का भरावन बनाने की विधि
2
उबले आलू छीलकर हल्के मैश कर लें.
3
गैस पर एक पैन में घी गर्म करें और उसमें आलू डालकर फ्राई करें.
4
फिर आलू में अदरक, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर एक बड़े चम्मच से मिक्स करें.
5
से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर आलू चलाते रहें और फ्राई होने दें.
6
अब गैस बंद करके फ्राइड आलू एक तरफ रख दें.
7
कुट्टू का डोसा बनाने की विधि
8
एक कटोरे में उबली अरबी अच्छी तरह मैश कर लें.
9
अब अरबी में कुट्टू का आटा और नमक मिक्स कर लें. फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर आटा और अरबी अच्छे से फेंट लें.
10
आटे के मिश्रण में अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च मिलाकर, एक बार फिर फेंट कर न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला डोसे का घोल तैयार कर लें.
11
गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, फिर तवे पर चारों तरफ थोड़ा घी लगाएं.
12
अब एक बड़े चम्मच से तवे पर डोसे का घोल डालकर, चम्मच से तवे पर गोल शेप में पतला फैलाएं.
13
डोसे को हल्का ब्राउन होने तक सेकें. इसके बाद उसके चारों तरफ किनारे पर घी डालकर डोसा पलट लें और दूसरी तरफ से भी घी लगाकर सेंकें.
14
अब डोसे पर फ्राइड आलू का भरावन रख कर, डोसा फोल्ड करके तवे से हटाकर एक प्लेट में रख लें.
15
इसी तरह जितनी जरूरत हो और भी डोसे सेंक कर तैयार करके, दही और हरी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
#buckwheat#kuttu ke aate ka dosa recipe in hindi#honey#sabudana cutlet#Rajgir Roti Cumin Potatoes Sabudana Khichdi Pineapple Raita Kheer Nuts#shrikhand makhane kheer sabudana papad in hindi#makhane kheer in hindi#Such food and drink in Navaratri wi