नवरात्र बस आने ही वाले हैं. फास्ट में आप भी जरूर बनाएं यह क्रिस्पी साबूदाना चिवड़ा...
Servings
2 - 4
★ 4.6
Rating
11 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा कप बड़ा साबूदाना, एक चौथाई कप मूंगफली, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप काजू, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी बूरा, सैंधा नमक, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
2
तेल के गर्म होते ही साबूदाना डालें और कड़छी से चलाते हुए डीप फ्राई कर लें. तेल में डालते ही साबूदाने फूलने लगेंगे. (साबूदाना उपमा)
3
जब साबूदाने पूरी तरह से फ्राई हो जाएं, तब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लें. (व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी)
4
अब थोड़ा सा और तेल डालकर मूंगफली, काजू, किशमिश भी भून लें और आंच बंद कर दें.
5
भूने ड्राई-फ्रूट्स को साबूदाने के साथ मिक्स कर ठंडा होने के लिए रख दें. (व्रत में खाएं साबूदाना केसरी)
6
मिश्रण के ठंडे होते ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी बूरा मिलाएं. (साबूदाना बड़ा)
7
साबूदाना चिवड़ा तैयार है. आप इसे एयर टाइट डिब्बे में बंद कर स्टोर कर आराम से रख सकते हैं.
#sabudana#puf#moongfali#raisins#kishmish#cashew#kaju#red chilli powder#powdered sugar#rock salt#indian kitchen#indian recipe#sabudana chiwda traditional snacks for fast pakwangali recipe hindi#sabudana khichdi#sabudana pakoda#sabudane ki khe