नवरात्रि के सातवें दिन अपने खान-पान में शामिल करें ये चीजें
आज नवरात्रि के सातवें दिन का व्रत है. देवी दुर्गा के सांतवे स्वरूप
कालरात्रि की पूजा की जाती है. आज के दिन माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है. तो जानें सातवें दिन दिनभर
में कौन-कौन सी चीजें आप खा सकते हैं जिससे आपकी सेहत न बिगड़े.
🍳 विधि
-
1
आज नवरात्रि के सातवें दिन का व्रत है. देवी दुर्गा के सांतवे स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जाती है. कालरात्रि देवी हमेशा भक्तों का कल्याण करती हैं, शुभ फल प्रदान करती हैं और इसी वजह से इन्हें शुभंकरी भी कहते हैं. आज के दिन माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है. तो जानें सातवें दिन दिनभर में कौन-कौन सी चीजें आप खा सकते हैं जिससे आपकी सेहत न बिगड़े.
-
2
व्रत के सातवें दिन सुबह व्रत वाले लड्डू और साथ में केले की लस्सी ले सकते हैं क्योंकि केला खाने से पेट भरा सा रहता है और एसिडिटी से भी बचाव रहता है. इसलिए व्रत के दौरान केले की लस्सी लेना काफी फायदेमंद होता है.
-
3
इसके बाद करीब सुबह 10-11 बजे के बीच आप अमरूद ले लें. ये पाचन क्रिया के लिए बेहतरीन फल है. इसमें सुपाच्य कार्बोहाइड्रेट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है जिससे भूख जल्दी मिट जाती है और आप ज्यादा खाने से भी बच जाते हैं और यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है. इसके साथ आप ग्रीन टी ले सकते हैं.
-
4
दोपहर में करीब 2 बजे साबूदाना खिचड़ी और इसके साथ दही ले लीजिए.
-
5
शाम में व्रत का कुछ हल्का-फुल्का खाना चाहते हैं तो करीब 4-5 बजे व्रत का नमकीन ले सकते हैं. साबूदाना मिक्सचर आदि बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.
-
6
कुछ नया ट्राई करने के लिए रात में करीब 8-9 बजे शकरकंद की खीर ले सकते हैं. रात में हल्का-फुल्का खाना ही सेहत के लिए बेहतर है.
#seventh day seventh thali navratri vrat guava sabudana mixture in hindi
#apple
#orange juice
#raajgire kheer
#lauki ki sabji in hindi
#rajgire roti in hindi
#curd
#pear in hindi
#dalchini milk
#papita
#nimbupani recipe in hindi
#makhane kheer in hindi
#S