Full Version →

व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी

व्रत-त्‍योहार वेज

अगर आप व्रत रहते हैं और एक-सा फलाहार करके मन ऊब गया है तो साबूदाना बिरयानी ट्राई करें. यह आपको कुछ अलग स्वाद देगा. देखें इसे बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
176 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    साबूदाना को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें और छलनी में निकाल लें.
  2. 2
    अब मध्यम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो मूंगफली के दाने और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का तल लें.
  3. 3
    फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब इसी पैन में तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और गाजर डालें.
  5. 5
    गाजर के मुलायम हो जाने पर इसमें साबूदाना, मूंगफली के दाने और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
  6. 6
    अब आलू, सेंधा नमक, अमचूर पाउडर और काली मिर्च डाल दें.
  7. 7
    ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सर्व करें.
#sabudan biryani #vrat special sabudana biryani #sabudan rice #how to make sabudana biryani recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #sabudana vada #sabudana khichdi #sabudana ke pakode #vrat special dish sabudana biryani recipe in hindi
View Full Version