अब इस रेसिपी के जरिए आप व्रत में भी आलू की सब्जी खा सकते हैं. व्रत वाली आलू सब्जी कम मसालों में बनती है पर जायके में बहुत स्वादिष्ट लगती है.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
250 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 आलू उबले और छिले
2 टमाटर कटे
1-2 हरी मिर्च कटी, एक चुटकी हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार सेंधा नमक (व्रत वाला नमक), घी
2 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले आलू काट लें या इन्हें हाथ से फोड़कर टुकड़े करें.
2
गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
3
जब जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च डालकर 15 से 20 सैकेंड फ्राई करें.
4
इसके बाद पैन में टमाटर और हल्दी डालकर पकाएं.
5
जब टमाटर नर्म होकर पक जाएं तो आलू डालकर मिलाएं.
6
फिर आलू में पानी और सेंधा नमक डालकर चलाएं. अब सब्जी को धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
7
इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है व्रत वाली आलू सब्जी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके व्रत वाली पूरियों के साथ सर्व करें.
#vrat wali aloo sabji#aloo sabji for fasting#navratri special recipes#how to make vrat wali aloo sabji#vrat wali aloo sabji recipe in hindi#vrat recipes in hindi