आपने अब तक नारियल को कई तरह से खाया होगा जैसे चटनी, लड्डू आदि के रूप में . पर क्या कभी इसका सूप बनाया है ?
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक बड़ी कटोरी कोकोनट मिल्क, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन 2 कलिया (कद्दूकस की हुई), एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक कप मशरूम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक गाजर (लंबे टुकड़ों में कटी हुई), एक छोटा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चुटकीभर लेमन जेस्ट (चाहें तो), एक बड़ी कटोरी वैजिटेबल स्टॉक, ऑलिव ऑयल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मशरूम डालकर पकाएं.
3
इनके सॉफ्ट होते ही बाकी की सभी सामग्री डाल दें.
4
अब इसे लगभग 15-20 मिनट तक अच्छे से उबलने दें.
5
बीच-बीच में चलाते जरूर रहें.
6
जब सूप गाढ़ा हो जाए तब आंच बंद कर दें.
7
तैयार है कोकोनट सूप. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
8
नोट:
9
आप चाहें तो इसमें अपनी मनचाही सब्जी भी डाल सकते हैं.
#coconut soup recipe in hindi#coconut#nariyal#mix vegetable soup#tamatar ka soup#indian kitchen#indian recipe