Full Version →

क्रीमी लौकी सूप

सूप वेज

लौकी के सादा स्वाद में डालें क्रीमी ट्विस्ट और बनाएं क्रीमी लौकी सूप. जानें इसकी आसान विधि...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    लौकी को छीलकर धोएं और इसे काट लें.
  2. 2
    अब पैन में 2 कप पानी, लौकी, प्याज और लहसुन डालें.
  3. 3
    पैन को ढककर गैस पर धीमी आंच में रखें. लौकी को 15-20 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    इसके बाद पकी हुई लौकी को ठंडा करके इसे मिक्सर में पतला ग्राइंड कर लें.
  5. 5
    अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें और इसमें लौकी का मिश्रण डालकर मिलाएं.
  6. 6
    फिर इसमें मिक्स हर्ब, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें.
  7. 7
    सूप को पतला करना है तो इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी मिलाएं. इसे 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
  8. 8
    अब सूप में क्रीम चीज या मलाई डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है क्रीमी लौकी सूप. इसे बॉउल में डालकर ब्रेड के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#soup recipes #creamy bottle gourd soup #lauki soup recipe #creamy bottle gourd soup recipe in hindi #recipes in hindi #how to make creamy bottle gourd soup
View Full Version