फ्रेंच अनियन सूप प्याज और लहसुन से बनाया होता है. यह सर्दियों के लिए बेस्ट सूप है. इसे बनाने में वाइन और चिकन स्टॉक का इस्तेमाल किया गया है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप बटर
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल (ऑप्शनल)
2 कप प्याज
1 टीस्पून चीनी
4-6 कलियां लहसुन
2 टेबलस्पून मैदा
1/2 कप वाइट वाइन
1 कप चिकन स्टॉक
4 पीस फ्रेंच ब्रेड
1 कप चीज
🍳 विधि
1
फ्रेंच अनियन सूप (French Onion Soup) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन काट लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में बटर और ऑलिव ऑयल गर्म करने के लिए रख दें.
3
अब प्याज डालें और नरम होने तक ढककर पका लें.
4
अब चीनी डालकर 10 मिनट के लिए गोल्डन होने तक पका लें.
5
इसके बाद लहसुन डालकर कुछ देर और पका लें.
6
इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
7
मैदा के बाद वाइन और चिकन स्टॉक डालकर चलाते हुए 15-20 मिनट तक पकाएं.
8
तैयार सूप को कटोरी में निकाल लें.
9
अब ब्रेड को तवे पर रखें और ऊपर से चीज डालकर सेंक लें. आप चाहें तो ब्रेड पर चीज स्प्रेड करके 2-3 मिनट तक बेक कर लें. इससे चीज अच्छी पिघल जाएगी.
10
फ्रेंच ब्रेड को सूप में डालकर सर्व करें.
#french onion soup#how to make french onion soup#french onion#best french onion soup#how to make onion soup#easy french onion soup#best french onion soup recipe#easy french onion soup recipe#french onion soup recipe easy#congress target bjp on onion