Full Version →

हॉट एंड सॉर सूप

सूप वेज

सूप का मसालेदार स्वाद लेना है तो हॉट एंड सॉर सूप चखें. इसे बाहर किसी रेस्तरां में पीने से अच्छा घर में यह रेसिपी तैयार करें.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
157 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सभी सब्जियों को काटने से पहले पानी से धो लें. मशरूम को गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें और काटें.
  2. 2
    अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  3. 3
    जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें फ्रेंच बींस और मशरूम डालकर चलाएं.
  4. 4
    तेज आंच करके मशरूम को किनारे से हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें और चलाते रहें.
  5. 5
    इसके बाद पैन में गाजर और पत्ता गोभी डालकर मिलाएं.
  6. 6
    अब सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    फिर इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक, सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    अब सूप को मध्यम आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें पानी में घुला कॉर्नफ्लॉर डालकर अच्छी तरह चलाकर मिलाएं.
  9. 9
    सूप को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें काली मिर्च पाउडर और वेनेगर डालकर मिलाएं.
  10. 10
    अब गैस बंद कर दें. तैयार है हॉट एंड सॉर सूप. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#hot and sour soup #soup recipes #hot and sour soup recipe #hot and sour soup recipe in hindi #how to make hot and sour soup
View Full Version