Full Version →

बादाम सूप हेल्दी भी टेस्टी भी

सूप वेज

ठंड में सूप पीने का अपना मजा होता है. बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसी बादाम से शानदार सूप भी बनाया जाता है, जो टेस्टी भी होता है और हेल्दी भी.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    बादाम सूप (Almond Soup) बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर 10 मिनट के लिए रखें.
  2. 2
    तय समय बाद बादाम का पानी निकाल दें और छिलका उतार लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन रखें. इसमें बटर डालकर पिघलने दें.
  4. 4
    जब बटर पिघल जाए तो इसमें प्याज, लहसुन डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इस दौरान आंच तेज कर रखें.
  5. 5
    प्याज भूनने के बाद पैन में बादाम, नमक, काली मिर्च और 2 कप पानी अच्छी तरह मिलाएं और 7-8 मिनट तक उबालकर आंच से उतार लें.
  6. 6
    ठंडा होने के बाद ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पीस लें.
  7. 7
    फिर इसमें दूध मिलाएं और पैन में डालकर एक उबाल लगा लें.
  8. 8
    उबाल आने के बाद इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट के बाद आंच से उतार लें.
  9. 9
    सूप बॉल में डालकर चिली फ्लेक्स से गार्निश कर सूप सर्व करें.
#how to make badam soup at home recipe in hindi #almond soup recipe in hindi #badam ka soup banane ki vidhi #बादाम सूप कैसे बनाते हैं #badam soup banane ki vidhi
View Full Version