अब तक आपने वायरल इंफेक्शन या वायरल फीवर आदि से बचने के लिए कई तरह के काढ़े, चाय का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन अब बनाकर पिएं गाजर-प्याज का सूप. यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व के साथ वायरल इंफेक्शन से बचाने का काम करता है.
Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 गाजर (कटी हुई)
1 प्याज (कटी हुई)
1 कप सेब (कटा हुआ)
1 कप दूध
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
3
अब गाजर, सेब, नमक और 2 कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
4
कूकर की सीटी निकलने पर मिश्रण को ठंडा कर इसे ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
5
मीडियम आंच पर पैन में पेस्ट डाल दें.
6
इसमें पानी, दूध, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 3 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद गैस बंद कर सूप को किसी बर्तन में निकाल लें.
8
तैयार है गाजर-प्याज का सूप.
#carrot-onion soup#easy soup#tasty soup#how to make soup#carrot-onion soup for common cold#viral infection#carro-onion soup for viral infection#carrot-onion soup bnae vidhi