Full Version →

मूंग दाल सूप की रेसिपी

सूप वेज

दाल प्रोटीनयुक्त आहार है और अगर इसका सूप बनाकर पिया जाए तो और भी फायदा होता है. यह सूप बड़ों से लेकर बच्चों को पसंद भी आएगा उनकी सेहत बनाएगा. जानिए बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मूंग दाल का सूप बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में घी गर्म करें.
  2. 2
    गर्म घी में जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  3. 3
    इसके बाद अदरक पेस्ट डालकर 2 से 3 बार चलाते हुए भून लें.
  4. 4
    अब दाल धोकर डालें और 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    तय समय के बाद कटी हुई सब्जियां डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद इसमें नमक और 2 कप पानी डालकर 1 से 2 सीटी आने तक पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद आंच बंद कर दें और 5 मिनट रुककर कूकर का ढक्कन निकालें.
  8. 8
    दाल को मथनी से अच्छी तरह से मथ लें.
  9. 9
    इसमें सूप मसाले ( काली मिर्च, अदरक, जीरा, अमचूर, अजवाइन पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मिला लें.
  10. 10
    तैयार है गर्मागर्म मूंग दाल का सूप.
  11. 11
    देखें इंदौर की फेमस आलू की कचौड़ी:
#how to make moong dal soup recipe in hindi #yellow moong dal soup for wieght loss #moong dal soup benefits #masoor dal soup recipe #moong dal vegetable soup #moong dal #chana daal #soup recipe in hindi
View Full Version