ऐसे बनाइए नूडल्स सूप
सूप पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें जितनी सारी सब्जियां डली होंगी ये उतना ही पौष्टिक होता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप नूडल्स या पास्ता
- 1 गाजर
- 1 कटोरी मटर
- 1 टमाटर, काली मिर्च स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून तेल, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले गाजर और टमाटर को टुकड़ों में काट लें.
-
2
अब मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें.
-
3
एक उबाल आते ही गाजर और मटर डालकर उबाल लें.
-
4
इसी तरह पास्ता को भी उबाल लें.
-
5
अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
6
तेल के गरम होते ही पहले टमाटर को हल्का फ्राई कर सारी सब्जियां और पास्ता डालकर पानी डाल दें.
-
7
इसे खूब उबालें और आपका सूप तैयार है.
-
8
नमक और काली मिर्च मिलाकर सर्व करें. ऊपर से मक्खन भी डाल दें.
-
9
नोट:
-
10
आप इसमें शिमला मिर्च और पत्तागोभी भी डाल सकते हैं.
#noddles soup pasta and vegetable soup recipe in hindi
#noodles
#indian kitchen
#indian recipe
#pasta
#vegetables