बहुत स्वादिष्ट लगता है ये रोस्टेड कॉर्न सूप
सूप पीने से शरीर को ताजगी और गर्माहट दोनों मिल जाती है. आपने अब तक कई तरह का सूप पिया होगा पर शायद ही कभी रोस्टेड कॉर्न सूप का स्वाद चखा होगा. इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
100 ग्राम टोफू (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
2 कप स्वीट कॉर्न
2 कप वेजिटेबल स्टॉक
1 आलू कटा हुआ
1 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक तवे पे डेढ़ कप स्वीट कॉर्न को सुनहरा होने तक भून लें.
2
दूसरी ओर बचे हुए स्वीट कॉर्न को वेजिटेबल स्टॉक के साथ उबाल लें.
3
अब इसे ठंडाकर मिक्सर जार में पीस लें.
4
अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही आलू भून लें.
6
अब इसमें कॉर्न प्यूरी, रोस्टेड कॉर्न, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर आलू के अच्छे से उबलने तक पकाएं.
7
पनीर के टुकड़े डालकर 2-4 मिनट तक उबालें.
8
तैयार है रोस्टेड कॉर्न सूप. टमाटर से गार्निश कर सर्व करें.
#roasted corn soup recipe in hindi
#soup
#roasted corn
#corn
#indian kitchen
#indian recipe
#tamatar
#healthy and nutritious drink