Full Version →

पालक सूप

सूप वेज

स्वाद और सेहत, दोनों के लिहाज से पालक सूप बेहतरीन रहेगा. डाइटिंग पर हैं तो इसे डिनर में ले सकते हैं. किसी पार्टी के लिए भी इसे मेन्यू में शामिल किया जा सकता है.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
202 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में तेल या मक्खन गर्म करें और इसमें तेज पत्ता डालकर फ्राई करें. फिर बारीक कटे लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
  2. 2
    इसके बाद पैन में प्याज डालकर मध्यम आंच नर्म होने तक फ्राई करें.
  3. 3
    अब प्याज में कटी पालक, काली मिर्च और नमक मिलाकर एक बड़े चम्मच से चलाएं.
  4. 4
    पालक में बेसन डालकर मिक्स करें, और उसके बाद पैन में पानी डालकर पालक को बड़े चम्मच से अच्छी तरह चलाएं. धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पालक में उबाल आने तक पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद पालक में जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें, और गैस बंद करके पालक के मिक्सचर को ठंडा कर लें.
  6. 6
    मिक्सचर गुनगुना हो जाए, तो उसमें से तेज पत्ता निकाल दें, और हैंड ब्लेंडर से या मिक्सर में मिश्रण डालकर पीस लें.
  7. 7
    सूप गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा और पानी मिलाकर चलाएं.
  8. 8
    सूप को गर्म करने के लिए एक बार फिर गैस पर रखकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर गर्म कर लें.
  9. 9
    फिर गर्मागर्म हेल्दी और टेस्टी पालक सूप एंजॉय करें.
#spinach soup #spinach #soup #palak soup
View Full Version