आम का पना
गर्मी आते ही आम का मौसम आ जाता है. इसके बेहतरीन जायकों में से एक है आम का चटपटा पना. अगर अब तक इसका स्वाद नहीं लिया तो अब जानें इसकी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 कच्चे आम (हरे आम)
- 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 3 छोटे चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (चाहें तो), एक बड़ी चम्मच पुदीना पत्तियां कटी हुईं
- 6 बड़े चम्मच कसा हुआ गुड़ या चीनी
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले आम अच्छी तरह धो लें.
-
2
इसके बाद आम को कूकर में उबाल लें. कूकर में लगभग 4 सीटी आने तक आम उबालें.
-
3
अब आम को पानी से निकाल लें. इन्हे ठंडा करके छिलका उतारें और गुठली अलग करके बर्तन में मैंगो पल्प निकालें.
-
4
इसके बाद मैंगो पल्प में पुदीना पत्तियां, गुड़ या चीनी, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्स करें.
-
5
अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर चलाएं.
-
6
तैयार है आम का पन्ना. इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रखें.
-
7
जब भी पन्ना पीना या पिलाना हो तो एक बड़ा चम्मच पन्ना मिक्सचर एक ग्लास ठंडे पानी के साथ डालकर मिलाएं और बर्फ का टुकड़ा डालकर सर्व करें.
#aam panna
#mango panna
#aam panna recipe in hindi
#mango drinks
#summer drinks
#how to make aam panna
#easy recipe of aam panna