अगर आपको आंवला खाना पसंद है तो क्यों न अब इसके अचार और मुरब्बे के बाद इसका जूस बनाकर भी पीया जाए. यह विटामिन C से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है.
Servings
8 - 10
★ 4.6
Rating
25 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
आधा किलो आंवला, काला नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
आंवले का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रहे कि आंवला काटते वक्त इसके बीज जरूर अलग निकाल दें.
2
मिक्सर जार में आंवले के टुकड़े डालकर पेस्ट बना लें.
3
अब तैयार पेस्ट को एक छलनी से जग में छान लें.
4
छलनी में इकट्ठी सामग्री को चम्मच से दबाकर जग में अच्छी तरह से निचोड़ लें.
5
तैयार है आंवले का जूस.
6
तैयार जूस को किसी एक गिलास या प्लास्टिक बोतल में भरकर फ्रिज में रखें और नमक, भुना जीरा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
7
आप इसे आराम से 15 दिन के लिए स्टोर कर रख सकते हैं.
#amla#gooseberries#water#indian kitchen#indian recipe#amle ka juice healthy drink pakwangali recipe hindi#black salt#roasted cumin powder#orange juice#kiwi smoothie