एप्पल स्मूदी
अब तक आपने एप्पल शेक तो पिया होगा, तो अब आप ट्राई करें एप्पल स्मूदी का हेल्दी और यमी टेस्ट.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 सेब, एक कप दूध, डेढ़ कप दही
- 10 बादाम पिसे हुए
- 2 चम्मच शहद या चीनी
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले सेब को छीलकर इसके बीज निकाल लें. इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
-
2
अब ग्राइंडर जार में सेब के टुकड़े, बादाम, दही, दूध और शहद या चीनी डालें.
-
3
फिर इसे मिक्सर में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें.
-
4
तैयार है एप्पल स्मूदी. इसे ग्लास में सर्व करके पिएं और पिलाएं.
#apple smoothie
#apple smoothie recipe
#apple smoothie recipe in hindi
#smoothie recipe
#how to make apple smoothie
#healthy drinks recipe