खजूर का शेक
कभी नाश्ते में कुछ बनाने का मन नहीं कर रहा हो या कोई हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक पीने का मन है तो झटपट बनाएं यह खजूर का यमी शेक.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप खजूर (बीज निकले और बारीक कटे हुए)
- 2 कप दूध, एक केला छिला और कटा हुआ, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी या शहद (चाहें तो)
🍳 विधि
-
1
एक मिक्सर जार में खजूर, केला, दूध, इलायची पाउडर और चीनी या शहद डालें.
-
2
फिर जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर रख ग्राइंड कर लें.
-
3
शेक को बारीक ग्राइंड करने तक ग्राइंडर में चलाएं.
-
4
तैयार है खजूर का शेक. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और चाहें तो वेनिला आइसक्रीम से टॉप करके सर्व करें.
#dates shake
#dates shake recipe
#dates shake recipe in hindi
#how to make dates shake
#shake recipe