गर्मियों में लस्सी का ठंडा, खट्टा-मीठा टेस्ट सभी को बेहद पसंद आता है. इसके अलग-अलग स्वाद भी लिए जा सकते हैं. यहां गुजराती लस्सी की रेसिपी सीखें और ड्रिंक्स में सर्व करें एक खास जायका.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
133 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप श्रीखंड
2 कप गाढ़ा मट्ठा (छाछ), एक चुटकी इलायची पाउडर, एक चुटकी जायफल पाउडर, एक चुटकी केसर
स्वादानुसार चीनी
🍳 विधि
1
सबसे पहले जग या बर्तन में मट्ठा, श्रीखंड, चीनी, केसर, इलायची और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें.
2
इसे तब तक फेंटें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
3
अब लस्सी को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें.
4
तैयार है गुजराती लस्सी. इसे केसर से गार्निश करके ठंडा-ठंडा ग्लास में सर्व करें.
#gujrati lassi#lassi#gujrati lassi recipe#lassi recipe#gujrati lassi recipe in hindi#how to make gujrati lassi#beverages