ऐसे बनाइए ताजगी से भरी इलायची वाली चाय
सुबह की एक प्याली कड़क चाय आपका पूरा दिन बना देती है. इलायची और अदरक डालकर बनी इस चाय की खुशबू और इसका स्वाद यकीनन आपका दिल जीत लेगी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप पानी
- 2 कप दूध
- 1 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 4 टीस्पून चीनी
- 1 टेबलस्पून चायपत्ती
- 5-6 इलायची (कुटी हुई)
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें.
-
2
एक उबाल आते ही इसमें अदरक और थोड़ी सी इलायची डालकर एक मिनट तक उबालें.
-
3
तय समय के बाद इसमें चायपत्ती डालें.
-
4
गहरा रंग आते ही दूध डालकर तेज आंच पर एक उबाल आने दें.
-
5
एक उबाल आते ही बाकी की इलायची डालकर आंच धीमी कर चाय को पकाएं.
-
6
लगभग 2-3 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर चाय कप में छान लें.
-
7
तैयार है इलायची वाली चाय.
#how to make cardamom tea elaichi wali chai recipe in hindi
#how to make cardamom tea
#elaichi
#cardamom tea
#indian kitchen
#indian recipe
#cardamom
#ginger