गर्मी में आइसक्रीम सबकी पसंदीदा होती है. ट्राई कीजिए यह रेसिपी और दीजिए आइसक्रीम शेक को कलरफुल टेक्स्चर.
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
11 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 बड़े चम्मच आइसक्रीम
4 कप दूध, उबला हुआ, आधा कप पाइनएपल ज्यूस, एक कप चीनी, एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स, आधा कप क्रीम, आधा छोटा चम्मच वेनिला एसेंस, हरा व लाल रंग एक-एक बूंद, आवश्यकतानुसार कुटी बर्फ
🍳 विधि
1
सबसे पहले दूध , चीनी व वेनिला एसेंस मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला लें.
2
मिश्रण को 3 अलग-अलग पार्ट में बांट लें.
3
एक पार्ट में हरा रंग, दूसरे में लाल और तीसरा पार्ट ऐसे ही छोड़ दें.
4
अब 6 सर्विंग गिलासों में मिश्रण को डालकर इस पर कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डाल लें.
5
4 रंगीन बॉल हर गिलास में डालें.
6
ऊपर से आइसक्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर सर्व करें.
#ice cream#summer coolers#indain kitchen#indian recipes#colorful ice cream shake#easy recipes#how to make colorful ice cream shake recipe in hindi